झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,विभिन्न बूथों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया।
झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,विभिन्न बूथों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया।

झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार,विभिन्न बूथों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: आगामी होने वाले नगर निगम के निर्वाचन को लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रविवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको, पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी आदि शामिल थे।

अधिकारियों द्वारा गिरिडीह प्लस टू हाई स्कूल, अब्दुल कयूम विद्यालय, कैंडी फ्लोर स्कूल समय विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो जो कमियां पाई गई उसे नोट किया गया। इस बाबत एसडीएम श्री खलको ने बताया कि झारखंड निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार नगर निगम चुनाव को लेकर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि हम लोगों द्वारा लोकेशन के आधार पर फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद फीडबैक रिपोर्ट को स्टेट इलेक्शन कमिश्नर को सौंपा जाएगा




