Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीति

सार्वजनिक दुर्गा पूजा बरवां में निकाली गई कलश यात्रा —

सार्वजनिक दुर्गा पूजा बरवां में निकाली गई कलश यात्रा ---

  • सार्वजनिक दुर्गा पूजा बरवां में निकाली गई कलश यात्रा —

संवाददाता: ईश्वर यादव 

हजारीबाग/बरकट्ठा : प्रखंड के बरवां में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बरवां के द्वारा भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का शुभारंभ मुख्यातिथि बरकट्ठा प्रमुख रेणु देवी स्थानीय मुखिया इन्द्रदेव प्रसाद और उमेश कुमार ने 501महिलाऐं एवं कुंवारी कन्याओं को कलश देकर शुभारंभ किया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष छोटीलाल प्रसाद सचिव जागेश्वर रजक ,कोषध्यक्ष सुरेन्द्र रजक ने कलशयात्रा में शामिल अतिथियों को माला एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया। कलशयात्रा मंदिर परिसर से निकल कर सिमरा घाट बरवां नदी में मंत्रोच्चार के

साथ जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर यात्रा का समापन किया गया।सार्वजनिक पूजा समिति की तरफ से सभी कलशयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को सरबत व महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमौके पर रीतलाल प्रसाद,दिनेश्वर प्रसाद,महेश्वर प्रसाद,खूबलाल प्रसाद,गोपी प्रसाद,रंजीत कुमार, विनोद प्रसाद,जीवलाल राणा,टिपन प्रसाद,छोटू प्रसाद,बिरेन्द्र प्रसाद, दिनेश प्रसाद, गुलेश्वर प्रसाद,ईश्वर महतो,टहल महतो,भुजन महतो,दशरथ प्रसाद,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button