साईं परिवार, हजारीबाग द्वारा कई जगहों पर किया गया साईं कलश यात्रा का स्वागत ।
फलाहार और अल्पाहार का किया वितरण, साईं परिवार 111 किलो दूध नूरा मंदिर को करेगा भेंट

साईं परिवार, हजारीबाग द्वारा कई जगहों पर किया गया साईं कलश यात्रा का स्वागत ।
फलाहार और अल्पाहार का किया वितरण, साईं परिवार 111 किलो दूध नूरा मंदिर को करेगा भेंट
हज़ारीबाग़ : साईं मंदिर, ओकनी के 11 वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गों में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जैसे ही बंशीलाल चौक पहुंची तो यहां साईं परिवार, हजारीबाग से जुड़े सभी सदस्यों ने मिलकर सामूहिक रूप से पेयजल और अल्पाहार का वितरण किया और सभी कलश यात्रियों पर पुष्प- वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। यहां से यात्रा आगे बढ़ी तो नवाबगंज स्थित साईं माउली मेडिकल हॉल के समीप साईं परिवार, हजारीबाग के सदस्यों ने सामूहिक रुप से फलाहार और अल्पाहार का वितरण किया। साईं बाबा के प्रति निरंतर आस्था में वृद्धि देखा जा रहा है। लगातार श्रद्धालुओं में उमंग और उत्साह के साथ साईं बाबा का पूजा- अर्चना किया जा रहा है। इधर साईं मंदिर, साई मंदिर ओकनी की ओर से आयोजित स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरे हजारीबाग में भक्ति की बयार बह रही है ।

साईं परिवार, हजारीबाग की ओर से शुक्रवार को नूरा स्थित मां गंगा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में 111 किलो दूध के साथ खीर बनाकर सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा । मौके पर सुनील अग्रवाल , मनोज सिन्हा, संजय कुमार, सुनील गुप्ता, मुनेश्वर बाबू , संजय कश्यप , मनीष चौरसिया, प्रदीप मालाकार, पप्पू जायसवाल, राकेश कुमार , गौतम किशोर, बल्ली गुप्ता, श्याम किशोर के साथ महेंद्र गुप्ता शामिल रहे।




