बरकट्ठा विधायक ने चटकरी मोड़ से कोल्हुआ कुदर सड़क का किया निरीक्षण। पाई गई काफी अनियमितता।
बरकट्ठा विधायक ने चटकरी मोड़ से कोल्हुआ कुदर सड़क का किया निरीक्षण। पाई गई काफी अनियमितता।

बरकट्ठा विधायक ने चटकरी मोड़ से कोल्हुआ कुदर सड़क का किया निरीक्षण। पाई गई काफी अनियमितता।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चटकरी मोड से कोल्हुआ कुदर आरईओ रोड का निरीक्षण बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा की इस सड़क का मुझे बार-बार शिकायत मिलने पर सड़क का निरीक्षण किया। जिसमें संवेदक के द्वारा काफी अनियमितता बरती गई है। यह सड़क में लोकल नदी के गिट्टी एवं दो नंबर सीमेंट का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण सड़क टूटने लगा है उन्होंने बताया कि यह सड़क यह ज्योति इंटरप्राइजेज के द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई है। जो बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव का है।

विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सड़क का लगभग 1 साल में ही रोड का स्थिति काफी जर्जर हो चुका है। इस सड़क में गाड़ियां बहुत कम चलती है उसके बावजूद भी सड़क का यह हाल है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दुख की बात यह है कि जो सड़क का संवेदक है वह एक जनप्रतिनिधि है और उनके द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त की बात होनी चाहिए। ना की भ्रष्टाचार होनी चाहिए। सड़क फाइनल भी नहीं हुआ है। और सड़क काफी जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि मैं विभाग को तुरंत निर्देश दूंगा कि सड़क को उखाड़कर पुनः पीसीसी सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्वक करें।




