Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सलैया रेलवे स्टेशन रोड चौड़ीकरण का रास्ता साफ, रेलवे से मिली एनओसी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य l

गिरिडीह पचंबा क्षेत्र स्थित सलैया रेलवे स्टेशन पथ के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए रेलवे विभाग द्वारा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया है।

सलैया रेलवे स्टेशन रोड चौड़ीकरण का रास्ता साफ, रेलवे से मिली एनओसी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पचंबा क्षेत्र स्थित सलैया रेलवे स्टेशन पथ के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए रेलवे विभाग द्वारा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। एनओसी मिलने की खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सलैया रेलवे स्टेशन रोड की जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पचंबा के युवाओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश कुमार जालान ने जनवरी 2026 में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किया था। पत्र में पथ निर्माण विभाग, गिरिडीह द्वारा भेजे गए प्रस्ताव और सड़क की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए रेलवे से शीघ्र एनओसी उपलब्ध कराने की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद अन्नपूर्णा देवी ने 7 मई 2026 को डीआरएम, धनबाद को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने और एनओसी जारी कराने का अनुरोध किया। इसके बाद धनबाद मंडल रेलवे प्रशासन ने प्रस्ताव पर विचार करते हुए सलैया रेलवे स्टेशन परिसर से गुजरने वाली सड़क के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य के लिए एनओसी जारी कर दी।
उल्लेखनीय है कि यह सड़क गिरिडीह-जमुआ एवं पचंबा-जमुआ मार्ग को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और विकास को भी गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर मुकेश कुमार जालान ने अन्नपूर्णा देवी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित हस्तक्षेप और सकारात्मक पहल से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका। उन्होंने पचंबा के युवाओं और स्थानीय नागरिकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके निरंतर संघर्ष, जागरूकता और प्रयासों का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी आगे इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

“सलैया रेलवे स्टेशन रोड के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। रेलवे विभाग से एनओसी मिलने के बाद वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्रवासियों के संघर्ष, मुकेश कुमार जालान की पहल और सांसद अन्नपूर्णा देवी के हस्तक्षेप को दिया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button