Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सदर थाना प्रभारी ने नये वर्ष में लोगों से की अपील शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई लालजी कैप्शन- नव वर्ष पर जानकारी देते सदर थाना प्रभारी लालजी।

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेसन के निर्देश पर नये वर्ष में पुलिस चौकस व गंभीर है।

सदर थाना प्रभारी ने नये वर्ष में लोगों से की अपील शांति व्यवस्था भंग करने पर होगी सख्त कार्रवाई लालजी कैप्शन- नव वर्ष पर जानकारी देते सदर थाना प्रभारी लालजी।

मेदिनीनगर पलामू ।

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेसन के निर्देश पर नये वर्ष में पुलिस चौकस व गंभीर है। इसे लेकर सदर थाना प्रभारी लालजी ने क्षेत्रवासियों से शांति पूर्ण ढंग से नया वर्ष मनाने की अपील की है। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेंट लगाकर सफर करें।

वहीं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग हर हाल में करें। अपने वाहन का कागजात साथ लेकर चलें। उन्होंने कहा कि पुलिस के निर्देँश के पालन नहीं करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रँवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि लोग नये वर्ष में शराब का सेवन नहीं करें। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी नया वर्ष शांति से मनायें पुलिस आपके साथ है। किसी भी तरह की सूचना सदर थाना पुलिस को दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है इसे बचाने की जरूरत है। कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग शराब का सेवन कर वाहन चलाते समय दुर्घटना के शिकार हो जाते है।

उन्होंने कहा कि पिकनिक स्थल पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस गश्त सदर थाना क्षेत्र में लगातार की जायेगी। कुछ जगहों पर चेकपोस्ट भी लगाया गया है। उन्होंने लोगों को नये वर्ष की शुभकामनाएं

Related Articles

Back to top button