Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जमुआ रेलवे स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। रविवार को जमुआ थाना से इसकी जानकारी दी गई। गिरफ्तार व्यक्ति बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी कुलदीप सोनार है।

बताया गया कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के बगल जमुनियाटांड के पास से होंडा SP मोटरसाइकिल की चोरी की गई थी। बताया गया कि 14 जून यानी बीते कल पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहन चोरी के रोकथाम हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, खोरिमहुआ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। जिसके बाद जमुआ रेलवे स्टेशन के पास गिरिडीह जमुआ मुख्य सड़क पर एंटी काईम चेकिंग के तहत वाहन जांच शुरू किया गया। उसी दौरान जमुआ से गिरिडीह की तरफ जा रही मोटरसाईकील को जांच हेतु रूकने का ईशारा किया।

 

पुलिस को देखते हीं उक्त मोटरसाईकील का चालक वाहन घुमा कर भागने का प्रयास किया जिसे खदेड कर पकड लिया गया। जांच के दौरान पता चला कि मोटरसाईकील चालक कुलदीप सोनार इस इलाके में बेचने आया था। टीम में जमुआ थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार, पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button