Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सांप के काटने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई

चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के मनैया पंचायत अंतर्गत ग्राम जमासोती में सांप के काटने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई

सांप के काटने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई

संवाददाता – मुन्ना यादव

चलकुशा। प्रखंड क्षेत्र के मनैया पंचायत अंतर्गत ग्राम जमासोती में सांप के काटने से एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनाली कुमारी, पिता बबलू बिरहोर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीती रात बच्ची को सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने इलाज के लिए सुबह होने का इंतजार किया, लेकिन सुबह होते-होते बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ सह अंचलाधिकारी अमृता सिंह मौके पर पहुँचीं और परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्पदंश की दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर वरीय अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, एएनएम रीना मरांडी,केदार यादव, पिंटू मोदी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाई कर रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button