Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने निम्न मध्यमवर्गीय महिला छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने निम्न मध्यमवर्गीय महिला छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने निम्न मध्यमवर्गीय महिला छठ व्रतियों के बीच बांटी साड़ी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता की अगुवाई में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बक्सिडीह में बुधवार को महिला छठ व्रतियों के बीच सूती साड़ी का वितरण किया। इस दौरान वार्ड नंबर 6,7,13,17 और 18 की दर्जनों से अधिक निम्न मध्यमवर्गीय महिला छठ व्रतियों के बीच साडी का वितरण किया गया। इस बाबत बताया गया कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए व्रती माताओं को छोटा सा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस दौरान साड़ी पाकर छठ व्रती महिलाएं काफी खुश दिखी। इस बाबत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि निम्न मध्यवर्गीय छठ व्रर्ती माताओं के बीच उपहार स्वरूप सूती साड़ी पार्टी के बैनर तले बांटा गया।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर सके और लगातार क्षेत्र में विकास का काम कर लोगों को मदद कर सकें जिसको लेकर सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत है। मौके पर नगर मंत्री ज्योतिष शर्मा, नगर संयोजक समीर दीप महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी ,एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पासवान, महिला नेत्री रीना शर्मा, रीना मंडल आदि की गरिमामय उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button