Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सऊदी अरब मुठभेड़ में मौत का मामला, गोली लगने के बाद विजय ने भेजा था वॉइस मैसेज गिरिडीह के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है. परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड की मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मौत आठ दिनों पहले सऊदी अरब में हो गई है

सऊदी अरब मुठभेड़ में मौत का मामला, गोली लगने के बाद विजय ने भेजा था वॉइस मैसेज गिरिडीह के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है. परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: जिले के डुमरी प्रखंड की मधगोपाली पंचायत के दूधपनिया गांव निवासी प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो की मौत आठ दिनों पहले सऊदी अरब में हो गई है. मौत के बाद से विजय की लाश सऊदी अरब में ही पड़ी है. इधर, गिरिडीह के डुमरी स्थित उसके घर में मातम का माहौल है. पत्नी बसंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रोते-रोते बसंती की आंखें सूज गईं है. मां सावित्री देवी भी सुध खो चुकी हैं. जबकि पिता सूर्य नारायण महतो भी अंदर से टूट चुके हैं.

यहां घर का माहौल काफी गमगीन था. पत्नी बसंती कमरे में बेसुध होकर रोये जा रही थीं. बसंती को ढाढ़स बंधाने के लिए उनकी मां मायके से आयी हुई हैं. बसंती की आंखों से भरभरा कर बह रहे आंसू को उनकी मां पोछे जा रही हैं. बस यही भरोसा दे रहीं हैं कि भगवान को यही मंजूर था. अब दोनों बच्चों के लिए तुम्हें मजबूत बनना है.

मां की बात सुनकर बसंती यही कहती हैं कि “बोले थे कि अबकी दफा लौटेंगे तो ऋषि और रौशन ( दोनों पुत्र ) को कुछ अच्छा गिफ्ट देंगे. अब कौन संभालेगा दोनों बच्चों को, दोनों किसे पापा कहेंगे” यह कहती हुई बसंती फिर से रोने लगती हैं. रोते-रोते फिर कहती हैं “हर शाम को बात होती थी, सुख-दुख पूछते थे, पर अब कौन पूछेगा.”

इस दर्द के बीच बसंती ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम को उनके पति का वॉइस मैसेज आया था. मैसेज में कहा था कि “पुलिस किसी और पर गोली चला रही थी, लेकिन गोली गलती से मुझे लग गई”. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां 24 अक्तूबर उन्होंने दम तोड़ दिया.

उन्होंने बताया कि विजय हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे. पिछली दफा भी वे सऊदी अरब ही गए थे. इस बार दिसंबर 2024 में उन्होंने रांची से फ्लाइट पकड़ी थी. वे यह कह कर गए थे कि डेढ़ साल में लौटेंगे तो कुछ बेहतर होगा, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button