शिक्षा एक ताकतवर हथियार है जिससे दुनिया को जीता जा सकता है:- मंत्री श्रवण कुमार।
नालन्दा के महाबोधि बी एड महाविद्यालय में बी एड सत्र 2026-28 सत्र का शुभारंभ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार महाबोधि महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार जे पी ग्रुप आफ एजुकेशन के सचिव शैलेश कुमार 38 बिहार एन सी सी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

शिक्षा एक ताकतवर हथियार है जिससे दुनिया को जीता जा सकता है:- मंत्री श्रवण कुमार।
बिहार : नालन्दा के महाबोधि बी एड महाविद्यालय में बी एड सत्र 2026-28 सत्र का शुभारंभ बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार महाबोधि महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार जे पी ग्रुप आफ एजुकेशन के सचिव शैलेश कुमार 38 बिहार एन सी सी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

इस अवसर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक बेहतर समाज के निर्माणकर्ता है कभी किसी शिक्षित व्यक्ति को न किसी ने भीख मांगते देखा है न किसी न भुखा मरते देता है।अच्छे से आपलोग शिक्षकों से ज्ञान की ग्रहण करें क्योंकि अच्छा शिक्षक वहीं बन सकता है जो अच्छा छात्र रहा है।
शिक्षक समाज का दर्पण हैं और बीएड छात्रों के कंधों पर देश की आने वाली पीढ़ी को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है।केवल डिग्री हासिल करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना प्राथमिकता होनी चाहिए।आप सिर्फ डिग्री लेने नहीं आए हैं, आप राष्ट्र निर्माता बनने आए हैं। एक अच्छा शिक्षक सैकड़ों जिंदगी बदल सकता है।”

शिक्षक समाज की रीढ़ है “क्लासरूम से ही देश का भविष्य बनता है। आप बच्चों को सिर्फ किताब नहीं, संस्कार और संस्कृति भी देंगे
छात्रों को नैतिकता और अनुशासन में रहकर अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए”शिक्षक का आचरण ही सबसे बड़ा पाठ है। नशा मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में आपकी सबसे बड़ी भूमिका है।

“सरकार मेधावी और समर्पित शिक्षकों को हर संभव सुविधा दे रही है अभी तक महाविद्यालय 14 वर्षों के सुनहरे सफर को तय किया है कुल 1400 छात्र यहां प्रशिक्षण पाकर शिक्षक बनकर समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 354 बी एड महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया राज्य में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए हर परेशानियों को दूर किया जा चुका है
अब पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य को जाना नहीं पड़ेगा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के बाद पूरे बिहार में शैक्षणिक माहौल बनाने का काम किया है हर जिलों में इंजीनियरिंग कालेज पोलीटेक्निक कालेज नार्सिंग कालेज सहित कई ऐतिहासिक निर्णय का परिणाम की बिहार के बच्चे देश में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान पर आते हैं।

38 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि बच्चे आप शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं आप अपने लक्ष्य को भी ध्यान में रखकर तैयारी अभी से ही करियें आपको जीवन में जो बनना उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।माता पिता हमें नाम देते हैं पहचान हमें खुद बनानी पड़ती है।चरित्र का निर्माण हर व्यक्ति को अनुशासन में रहकर करना चाहिए।
महाबोधि महाविद्यालय सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है डा अरविंद कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर एन सी सी के सुबेदार मेजर ललिन्द्र टिग्गा प्राचार्य दीपक शर्मा डा मनोज कुमार सिंह डा अंजनी कुमार सुमन डा सीमा कुमारी प्रो सुर्य प्रकाश रावत प्रो अनिल कुमार कश्यप प्रो अमरजीत कुमार डा अमित कुमार डा सचिन मिश्रा प्रो मिनाक्षी प्रो चंदन झा प्रो शशिकांत सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।



