Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खंडोली में हुई छात्र विकास सिंह की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खंडोली में हुई छात्र विकास सिंह की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खंडोली में हुई छात्र विकास सिंह की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का किया मांग

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा खंडोली मैं जिस प्रकार से छात्र विकास सिंह को जलाकर बर्बरता पूर्वक निर्मम हत्या किया गया के विरोध में अभाविप गिरिडीह के द्वारा झंडा मैदान से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की अभाविप के वक्ताओं ने बताया जिस प्रकार खंडोली में बिरनी थाना क्षेत्र घाघरा के रहने वाले बबन सिंह के पुत्र इंजीनियरिंग छात्र विशाल सिंह को जलाकर निर्मम हत्या कर देना बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है इस प्रकार के लगातार घटना घटने से शहर में डर का स्थिति पैदा है,गिरिडीह में ग्रामीण क्षेत्र से आकर छात्र-छात्राएं पढ़ाएं करते हैं, इस प्रकार कई बड़ी घटनाएं खंडोली में घट चुकी है इसके बावजूद भी गिरिडीह के शासन प्रशासन अपने कान में तेल लिए सोए हुए हैं यदि खंडोली में पुलिस पिकेट होता तो शायद इस प्रकार का घटना अभी देखने को नहीं मिलता ,लेकिन खंडोली में पुलिस पिकेट का निर्माण नहीं किया जा रहा है गिरिडीह पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं विशाल सिंह के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उसे सजा दिया जाए एवं खंडोली में एक पुलिस पिकेट का निर्माण करवाया जाए ताकि ऐसी बड़ी घटना ना घटे। मौके पर अभाविप के प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, आकाश श्रीवास्तव,अक्षय

कुमार,उज्जवल तिवारी, बबलू यादव, नीरज चौधरी, ऋषि त्रिवेदी,विकाश वर्मा, राजेश यादव, शशिकांत वर्मा,गुलशन यादव,विशाल तिवारी,सुमन चौधरी, आयुष देव, राहुल मंडल, शशि रजक, राहुल राणा,सत्यम सिंह, अंशु कुमार, संजीत कुमार,रोशन राय, सप्पू कुमार,सतीश मिश्रा,शेंकी पांडे, प्रलाद पांडा,सुदामा मिश्र, आशीष चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button