शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।72 सेवा निवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम्य देवी मैदान चालियामा में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर के द्वारा रविवार को एक वार्षिक साधारण सभा ग्राम प्रधान- रविन्द्र नाथ मंडल के अध्यक्षता में आयोजन कर 72 सेवा निवृत्त शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट के 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।72 सेवा निवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
अभिजीत सेन।
सरायकेला/ राजनगर
राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम्य देवी मैदान चालियामा में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर के द्वारा रविवार को एक वार्षिक साधारण सभा ग्राम प्रधान- रविन्द्र नाथ मंडल के अध्यक्षता में आयोजन कर 72 सेवा निवृत्त शिक्षक -शिक्षिकाओं एवं मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट के 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रथम सत्र में कार्यक्रम कि शुरुआत समाज के गन्यमान्य महानुभावों के द्वारा भारत माता के तस्वीर पर दिप प्रज्वलन व पुष्प अर्पिण कर किया गया। तत्पश्चात अमृता मंडल व सहपाठी द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उज्वल कुमार मंडल ने किया। कृष्णपदो मंडल ने सेवा निवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अविभावकों , गुणी जनों व ग्रामीण जनताओं के स्वागत में स्वागत वक्तव्य रखा। कोषाध्यक्ष सुबोध चंद्र मंडल ने सभा में वार्षिक आय -व्यय विवरणी प्रस्तुत किया।
आशुतोष मंडल ने समाज के संस्कार,स्वपन कुमार मंडल ने संगठन में विस्तार,आशिष कुमार मंडल ने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में छात्र-छात्राओं कि तैयारी,असित कुमार मंडल ने वर्तमान समिति के कृयाकलाप व दिलिप कुमार मंडल ने आगे समिति द्वारा लि जानेवाली कृयाकलापों पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष सोमेन मंडल ने विद्यार्थियों को मेहनत साकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। सेवा निवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए सचिव उज्वल कुमार मंडल ने कहा शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करता बल्कि समाज के उत्थान और राष्ट्र के निर्माण का आधारशिला भी रखता है। जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने भी शिक्षकों व छात्र -छात्राओं के उज्वल भविष्य कि कामना की।
द्वितीय सत्र में भवतारण मंडल द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संदर्भ में एक -एक कविता पाठ कर समिति द्वारा 72 सेवा निवृत्त शिक्षक- शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उसके उपरांत मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बालक बालिका वर्ग में अलग-अलग शंकाय पर उच्चतम अंक अर्जित करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को अध्यक्ष सोमेन मंडल द्वारा एक -एक चांदी का कलम उपहार स्वरूप दिया गया। नरेश मंडल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा समापन कि घोषणा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चाईलामा गांव के युवा वर्गो, माताओं बहनों, बुर्जुगों के अलावे पंचायत प्रतिनिधियों, समाज सेवी पल्टू मंडल,लखन चंद्र मंडल,अध्यक्ष सोमेन मंडल, सचिव उज्वल कुमार मंडल, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, सहसचिव स्वपन मंडल, असित कुमार मंडल, स्वपन कुमार मंडल, अशोक कुमार मंडल, आशुतोष मंडल, कृष्ण पदो मंडल,आशिष कुमार मंडल, उत्तम कुमार मंडल,श्रिकान्त मंडल, सुबोध चंद्र मंडल,सुदिप मंडल,लाल्टू मंडल,शैलेन्द्रनाथ मंडल, उपमुखिया मयना मंडल चायन मंडल , प्रशांत मंडल, समेन मंडल, नीतिश मंडल, तपन मंडल ,देवाशीष मंडलआदि कि मुख्य भूमिका रही ।



