एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में बने कांफ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग की।
एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में बने कांफ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग की।

एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में बने कांफ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग की।
गिरिडीह, मनोज कुमार
गिरीडीह: एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में बने कांफ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में एसडीपीओ,साइबर डीएसपी,इंस्पेक्टर समेत विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए जल्द ही इसके निष्पादन करने का आदेश एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि अच्छा काम हो रहा है जिससे आवेदन कम हो रहे हैं। इसके साथ ही पीछले क्राइम मीटिंग में दिए गए टास्क का कितना अनुपालन हुआ इसपर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में यथाशीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही चोरी, लूट आदि के मामलों का उद्भेदन करने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद जानकारी देते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूजा के पूर्व एक और बैठक कर दिशा निर्देश दिए जायेंगे। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।




