Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में यातायात जाम और अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है,

शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

गिरिडीह : मनोज कुमार

गिरिडीह : शहर में यातायात जाम और अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सड़क किनारे के ठेले, खोमचे, अवैध निर्माण और गलत पार्किंग पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जा रहा है.

यह अभियान मुख्य रूप से टावर चौक, कचहरी चौक और नेताजी चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर केंद्रित है। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाला और कई लोगों के चालान काटे गए।

अभियान से जुड़े अधिकारियों का कहना था कि सड़क निर्माण के बाद से ही दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी. इससे आवागमन बाधित हो रहा था. जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी.

बताया कि शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाना है, लेकिन सड़क किनारे अवैध पार्किंग और ठेला लगाने से स्थिति जस की तस बनी हुई थी.

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.मोके पर नगर प्रबंधक अरविंद मोदी अमित कुमार शिवम कुमार रवि वर्मा छोटू रविदास टाइगर मोबाइल के हवलदार अखिलेश भानु, राकेश सिंह, मंजय कुमार, सुरेंद्र उरांव,सहित एसआई विकाश कुमार सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button