विधायक संजीव सरदार मानवता का परिचय देते हुए टीएमएच का बकाया बिल 1,11,300 रु माफ करवाकर मरीज को छुट्टी दिलवाई।
प्रखंड क्षेत्र के गौड़ग्राम निवासी लब मार्डी का इलाज जमशेदपुर स्थित टीएम एच अस्पताल में चल रहा था

विधायक संजीव सरदार मानवता का परिचय देते हुए टीएमएच का बकाया बिल 1,11,300 रु माफ करवाकर मरीज को छुट्टी दिलवाई।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर पोटका : प्रखंड क्षेत्र के गौड़ग्राम निवासी लब मार्डी का इलाज जमशेदपुर स्थित टीएम एच अस्पताल में चल रहा था। इलाज के उपरांत उनका स्वास्थ्य तो सुधर गया लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 1,65,800 रुपया हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजनों के द्वारा सिर्फ 54,500 रुपया ही जमा कर पाया था। परिजनों अस्पताल का बकाया ₹1,11,300 रुपया जमा करने में असमर्थक रहे ।

जिसके कारण अस्पताल से मरीज को छुट्टी नहीं मिल पा रहा था। वहीं इसकी जानकारी परिजनों के द्वारा पोटका विधायक संजीव सरदार को दिया गया । विधायक संजीव सरदार तत्परता दिखाते हुए टीएम एच प्रबंधन से बात कर बकाया बिल 1,11,300 रु माफ करवाकर मरीज को अस्पताल से छुट्टी दिलवाई।
विधायक संजीव सरदार के इस मानवीय हस्तक्षेप से मरीज के परिजनों को न सिर्फ राहत मिली, बल्कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता का परिचय भी मिला। जीसके करण मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को तहे दिल से धन्यवाद भी दिये




