विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
पोटका लैम्पस भवन में रविवार को गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार के हाथों किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका में गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
पोटका लैम्पस भवन में रविवार को गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार के हाथों किया गया। उद्घाटन के बाद प्रखंड के आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादन सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।सही समय पर सही बीज उपलब्ध होना किसानों के लिए सबसे बड़ी जरूरत है और यह योजना सीधे तौर पर किसानों को लाभ पहुंचाएगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से लैम्पस के अध्यक्ष मधुसूदन नायक, पंचानन सरदार, अध्यक्ष भीमचरण सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, मनिंदरनाथ महतो, प्रणव भक्त, रुपाय बास्के, दिनेश सरदार, सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



