Breaking Newsताजा खबरदिल्लीपश्चिम बंगालराजनीतिलाइव न्यूज़

करीब आठ घंटों बाद ईडी कार्यलय से निकले अभिषेक,

करीब आठ घंटों बाद ईडी कार्यलय से निकले अभिषेक,

करीब आठ घंटों बाद ईडी कार्यलय से निकले अभिषेक,

खबर 24 न्यूज डेस्क ।

कोलकाता: कोयला तस्करी मामले में बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार करीब सात घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ सुबह करीब 11 बजे से कोलकाता स्थित ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स ऑफिस में हुई। अभिषेक आज समय से पहले ही ईडी ऑफिस पहुंच गए थे।

जानकारी मिली है कि पूछताछ करने ईडी के पांच अधिकारी शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से कोलकाता पहुंचे थे। ईडी की पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीधे गृहमंत्री और केंद्र सरकार पर हमला बोला। अभिषेक ने कहा कि कोयला तस्करी और पशु तस्करी सब कुछ गृह मंत्रालय के अधीन हुआ। इसलिए इसे गृहमंत्री घोटाला कहना चाहिए।

 

ईडी ऑफिस से निकलने के बाद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुझे कल ही यानी बुधवार को ही ईडी का समन मिला। मुझे सुबह 10.30 बजे हाजिर होने को कहा था, मैं समय पर पहुंच गया। इससे पहले मुझे और मेरी पत्नी को ईडी और सीबीआई छह बार बुला चुकी है। हमने हर बार कानून का सम्मान किया और हमने अपनी तरफ से हर सहयोग किया। पहले की तरह आज भी मैंने लिखित बयान दिया। आगे जब भी बुलाएंगे, सहयोग करेंगे। ईडी या सीबीआई के अधिकारियों से मुझे कोई गिला नहीं, क्योंकि वे तो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

 

अभिषेक ने सीधे गृहमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह सबसे बड़े पप्पू हैं। वे हमें देश भक्ति नहीं सिखाएं। पहले अपने बेटे को देशभक्ति का पाठ पढ़ाएं। अभिषेक ने कहा कि पशु तस्करी का सारा पैसा उनके पास गया है। सीमा पर बीएसएफ तैनात रहती है। बीएसएफ किसके अधीन आती है। जब पशुओं की तस्करी हो रही थी तो बीएसएफ क्या कर रही थी? इसके अलावा कोयला भी केंद्र के अधीन ही आता है। वहां सीआईएसएफ तैनात रहती है। वह किसके अधीन आती है। वह भी गृह मंत्रालय के अधीन ही आती है। इसे गृहमंत्री का घोटाला कहा जाना चाहिए। गृह मंत्रालय ईडी या सीबीआई लगाकर डराना चाहते हैं। इससे हम डरने वाले नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि अगर यह सिद्ध हो जाए कि इस घोटाले से पांच पैसा भी उनके पास गया है तो वे सरेआम फांसी खाने को तैयार हैं। अभिषेक ने कहा कि राज्य के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ हो रही है। बीएसएफ से डीजी या सीआईएसएफ के उच्चाधिकारियों से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है। यह सवाल खड़े करता है।

 

उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां सीबीआई और ईडी के छापे क्यों नहीं पड़ रहे। केवल उन राज्यों में छापे क्यों पड़ रहे हैं, जहां गैर-भाजपा की सरकारें हैं। अभिषेक ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आठ माह पहले कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपित विनय मिश्रा से फोन पर बातचीत की है, जो फिलहाल फरार है। सुवेंदु ने फोन पर विनय मिश्रा से कहा है कि वह कोयला तस्करी मामले को देख लेंगे। अभिषेक ने कहा कि उनके पास इसका ऑडियो प्रमाण भी है। अगर हिम्मत है तो सुवेंदु इसे कोर्ट में गलत साबित करें।

Related Articles

Back to top button