विधायक संजीव सरदार की पहल पर, पोटका के पांन्डरशोली गांव में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से करीब 70 करोड़ रूपया की लागत से बनने वाले 220 /132 केवी ग्रिड सबस्टेशन जादूगोड़ा के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

विधायक संजीव सरदार की पहल पर, पोटका के पांन्डरशोली गांव में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से करीब 70 करोड़ रूपया की लागत से बनने वाले 220 /132 केवी ग्रिड सबस्टेशन जादूगोड़ा के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर /पोटका
पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। शुक्रवार को प्रखंड के हरिणा पंचायत के पाण्डरशूली गांव में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की ओर से लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 220/132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन जादूगोड़ा के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विद्युत वरण महतो व पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पार्षद सविता सरदार, पूर्व पार्षद किशोर यादव, मुखिया सरस्वती मुर्मू भी उपस्थित थी। विधायक की पहल पर झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।ग्रिड का निर्माण कार्य 12 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भूमि पूजन के अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक संजीव सरदार ने कहा कि यह परियोजना केवल एक विद्युत ग्रिड सब-स्टेशन नहीं है, बल्कि पोटका क्षेत्र के विकास, समृद्धि और बेहतर भविष्य की योजना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण से बिजली आपूर्ति की क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा तथा ग्रामीणों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बिजली की बेहतर उपलब्धता से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजगार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। इस ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण से पोटका, हाता और जादूगोड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति में विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि क्षेत्र में बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए दो स्रोत उपलब्ध रहेंगे।
इससे किसी एक स्रोत में तकनीकी समस्या आने की स्थिति में दूसरे स्रोत से बिजली आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति की जरूरत महसूस की जा रही थी। ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण से इस दिशा में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। विधायक ने राज्य सरकार के प्रति विधायक ने आभार जताया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार, बिजली विभाग के जीएम रमेश राय, बिजली संचरण के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, पूर्व पार्षद किशोर यादव, मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपाठ एवं रामकृष्ण मंडल, मनोज सरदार, अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।



