धनबाद परिसदन में झारखंड विधानसभा की विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक
झारखंड विधानसभा की विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक में निरसा के चापापूर और गोपीनाथपूर बलियापुर के सुरुंगा झरिया के भौंरा का विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ।

धनबाद परिसदन में झारखंड विधानसभा की विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक
धनबाद : परिसदन में झारखंड विधानसभा की विशेष समिति प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की बैठक में निरसा के चापापूर और गोपीनाथपूर बलियापुर के सुरुंगा झरिया के भौंरा का विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ।

बैठक की अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा महतो जी टुंडी विधायक ने की इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय श्री अरूप चटर्जी जी, माननीय श्री चंद्रदेव महतो जी, माननीय श्री सुदीप गुड़िया जी, माननीय श्री उमाकांत रजक जी, बीसीसीएल के सीएमडी श्री मनोज अग्रवाल जी, धनबाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन जी सहित लोदना एरिया के जीएम, भौंरा एरिया के प्रभारी महाप्रबंधक एवं अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सुरुंगा और भौंरा में हो रहे रैयती जमीन पर ओबी डम्प की चर्चा की गई। बीसीसीएल सीएमडी और डीजीएमएस अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई गई । उपायुक्त धनबाद के द्वारा एक विशेष ग्रीवांस सेल का गठन किया जाएगा।

रैयतों की भूमि संबंधी सभी कागजातों की जांच की जाएगी और उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
रैयतों की जमीन का सर्वे किया जाए और उनके भूमि का सीमांकन कर उन्हें म्युटेशन का आदेश दिया जाए।




