ईद मिलादुन्नबी मद्देनजर गुरुवार शाम को मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में फ्लेग मार्च निकाला गया।
ईद मिलादुन्नबी मद्देनजर गुरुवार शाम को मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती, गंगाडीह, भेलाईडीह मे फ्लेग मार्च निकाला गया।

ईद मिलादुन्नबी मद्देनजर गुरुवार शाम को मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में फ्लेग मार्च निकाला गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
ईद मिलादुन्नबी मद्देनजर गुरुवार शाम को मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के नेतृत्व में एवं भारी संख्या में पुलिस बल के साथ हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती, गंगाडीह, भेलाईडीह मे फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया गया। वही फ्लैग मार्च के दौरान मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने लोगों को संदेश दिया कि सभी आपसी भाईचारा बनाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाए, प्रशासन आपके साथ है।

उन्होंने कहा किसी भी स्थिति में निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों एवं मजिस्ट्रेट का तैनात किया गया है। उन्होंने कहा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस बहुत ही खुशियों का त्यौहार है, उन्होंने कहा सभी एक दूसरे का साथ खुशी मनाएं। फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान के साथ भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।

