विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास,लेकिन फिर क्या हुआ यह भी जाने
विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास,लेकिन फिर क्या हुआ यह भी जाने

विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास,लेकिन फिर क्या हुआ यह भी जाने
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा :- प्रखंड अंतर्गत ग्राम मानगो मोड़ पर सुदन ,कटघरा मुख्य सड़क का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव मुखिया सविता देवी मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव अलगडीहा मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक ने विधिवत पूजा

अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह सड़क हमारे पिताजी पूर्व विधायक स्वर्गीय चितरंजन यादव के द्वारा शिलान्यास कर बनाया गया था जिसके बाद 14 वर्ष के अंतराल में सड़क काफी जर्जर हो जाने की सूचना मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव यादव के द्वारा दिया गया। जिसके बाद पुनः इस सड़क को बनाने का कार्य किया जा

रहा है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, राम प्रसाद यादव, लखन साव, श्याम सुंदर यादव, शंकर ठाकुर, विजय चौधरी, गोविंद चौधरी, इंद्रदेव चौधरी, मोहसिन कमाल, अमित कुमार, दिलीप चौधरी, नरेश चौधरी, सपना कुमार, रामदेव यादव, सुनील पासवान, अजमल अंसारी, मुन्ना यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।




