Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वार्ड 11 सिहोडीह मौर्यापुरी की बदहाल सड़क से लोग परेशान, नगर निगम से मरम्मत की मांग

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अंतर्गत सिहोडीह मौर्यापुरी में गड्ढे नुमा सड़क स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है।

वार्ड 11 सिहोडीह मौर्यापुरी की बदहाल सड़क से लोग परेशान, नगर निगम से मरम्मत की मांग

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 अंतर्गत सिहोडीह मौर्यापुरी में गड्ढे नुमा सड़क स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित है।
स्थानीय वार्ड वासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों को पैदल ही सड़क पार कर स्कूल वाहन पकड़ने जाना पड़ता है, लेकिन गड्ढों की वजह से उन्हें खतरे का सामना करना पड़ता है।
लोगों के अनुसार, गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। खासकर रात के अंधेरे में कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।

वार्ड वासियों ने नगर निगम प्रशासन और नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक शुद्धिव्य कुमार सोनू से अविलंब सड़क मरम्मत कराने, नाली निर्माण एवं गार्डवाल निर्माण की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।

मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, नरेश वर्मा, गौतम कुमार, संतोष रवानी, सुनील कुमार वर्मा, पिंटू रवानी, दशरथ यादव, शंभू यादव, गोविंद यादव, दिगंबर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, उमेश यादव सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button