Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जी.एम.इंटर कॉलेज इचाक में ग्यारहवीं कक्षा का स्वागत समारोह का आयोजन।

जी.एम.इंटर कॉलेज इचाक में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया।

जी.एम.इंटर कॉलेज इचाक में ग्यारहवीं कक्षा का स्वागत समारोह का आयोजन।

हजारीबाग : जी.एम.इंटर कॉलेज इचाक में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के द्वारा किया गया। महाविद्यालय परिसर में ग्यारहवीं कक्षा के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में प्राचार्य शंभू कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की श्रेष्ठ पाठशाला है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों एवं परिचय सत्र के माध्यम से नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान 11वीं कक्षा में से मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव किया गया, जिसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब एम डी मोइन और मिस फ्रेशर का खिताब मासूम सिंह को दिया गया।

समारोह के अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उनकी नई शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मंच संचालन शिक्षक रतनेश कुमार राणा ने किया एवं शिक्षक अजीत हंसदा, संजीत यादव,संगम कुमारी, रवि महतो तथा पार्वती कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button