Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोहरदगा में EVM-VVPAT वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

लोहरदगा में EVM-VVPAT वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

लोहरदगा: जिले में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर वहां उपलब्ध जरूरी सुविधाओं तक का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

CCTV से लेकर डबल लॉक सिस्टम तक की हुई जांच

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम और वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

प्रवेश और निकासी रजिस्टर की भी की जांच

उपायुक्त ने वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी से संबंधित पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने और निर्वाचन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का निर्धारित नियमों के अनुसार पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

इस मासिक निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में निर्धारित सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करना था।

Related Articles

Back to top button