Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोवाडीह गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के लोवाडीह गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

लोवाडीह गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत के लोवाडीह गांव में ग्रामीणों के साथ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना।ये दिवस पहली बार दस अक्टूबर 1992 में मनाया गया था।

जिस तरह हम शारीरिक रूप से बीमार होने पर डॉक्टर के पास इलाज कराने जाते हैं, वैसे ही किसी तरह की मानसिक अवसाद होने पर भी डॉक्टर से बेझिझक बात करना और मदद लेना है, इसे अपनी कमजोरी नहीं समझना है।मानसिक बीमारी से बचने के लिए जरूरी है पर्याप्त नींद लेना और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना,कोई मानसिक परेशानी महसूस हो तो त्वरित डॉक्टरी से सलाह लेना है और जरूरत पड़ने पर समय से उपचार भी शुरू कर देना है।

हमारे देश में चार व्यक्ति में से एक व्यक्ति अपने जीवन काल में किसी ना किसी परिस्थिति पर मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझता हुआ पाया जाता है।हमारे देश भारत में लगभग सात करोड़ लोग सामान्य मानसिक विकारों से पीड़ित है, ये बहुत ही चिंता का विषय है।पोटका प्रखंड में हर माह मानसिक रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगने के बारे में जानकारी दिया गया एवं कोई भी मानसिक बीमारी से ग्रसित मरीज मिले तो उसे इलाज करवाने की सलाह दी गई।

लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनते हैं, अगर ऐसे व्यक्ति हैं तो डालसा के पी एल वी से संपर्क कर के अपने दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button