सीसीएल सौंदा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बंद, हजारों ग्रामीण बेहाल
स्वास्थ्य केंद्र के लंबे समय से बंद रहने के कारण लगभग 25 हजार की आबादी इलाज के लिए दर-दर भटक रही है

सीसीएल सौंदा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बंद, हजारों ग्रामीण बेहाल
रिपोर्ट..अभिषेक मिश्रा
रामगढ़। भुरकुंडा
सीसीएल सौंदा क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लंबे समय से बंद रहने के कारण लगभग 25 हजार की आबादी इलाज के लिए दर-दर भटक रही है। सीसीएल सौंदा, सेंट्रल सौंदा, के.के.सी. कोलियरी, नकारी, स्याल उत्तरी-दक्षिणी और टिपला साइडिंग जैसे क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
![]()
इलाके की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा को मौके पर बुलाया और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की शीघ्र बहाली या वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था की मांग की।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मामूली बीमारियों के इलाज के लिए भी उन्हें दूरदराज के निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा ने क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन से मांग की कि बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर सुरेश सिंह, शशि भूषण सिंह, तारकेश्वर पांडे, फूलचंद सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश भैया, मनोज यादव, पप्पू यादव, शंभू यादव, प्रदुम सिंह, चंदन भदानी, प्रकाश मेहता, अभिषेक सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।



