Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जंगली हाथी के हमले में वृद्ध की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने दी एक लाख की तत्काल सहायता।

हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत खरगू पंचायत के बेड़मकी टोला में शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे जंगली हाथी के हमले में 70 वर्षीय शंकर पंडित की दर्दनाक मौत हो गई।

जंगली हाथी के हमले में वृद्ध की दर्दनाक मौत, वन विभाग ने दी एक लाख की तत्काल सहायता।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : जिले के चलकुशा प्रखंड अंतर्गत खरगू पंचायत के बेड़मकी टोला में शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे जंगली हाथी के हमले में 70 वर्षीय शंकर पंडित की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक एवं दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम पंडित, शिक्षक दिनेश पांडेय,आरटीआई कार्यकर्ता विष्णु बजरंगी, चलकुशा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार पांडेय तथा एएसआई मलिक मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

इधर, पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के बरही प्रक्षेत्र की वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रक्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रधान वन रक्षी राजेंद्र कुमार, अमन कुमार, सिकंदर साव तथा प्रभारी वनपाल पंकज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि नकद उपलब्ध करा दी गई है। शेष मुआवजा राशि पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी की गतिविधियों को देखते हुए फिलहाल जंगल की ओर न जाएं। मशरूम के लालच में जंगल में प्रवेश करने से बचें तथा सुबह अंधेरे में शौच या अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर न निकलें। खेतों में भी पर्याप्त उजाला होने के बाद ही जाएं।

वन विभाग के अनुसार जंगली हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग की टीम रात्रि ग़स्ती कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button