Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को छात्र युवा संघर्ष वाहिनी जे पी स्मारक समिति

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को छात्र युवा संघर्ष वाहिनी जे पी स्मारक समिति

 

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को छात्र युवा संघर्ष वाहिनी जे पी स्मारक समिति

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को छात्र युवा संघर्ष वाहिनी जे पी स्मारक समिति के तत्वावधान में शहरी क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई। वही शाम को शहर के जेपी चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सभा आयोजित किया गया। इस दौरान लोकनायक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही लोकतंत्र संविधान की रक्षा हेतु संकल्प लिया गया। बताया गया की वर्ष 1974 में जब लोग बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से पीड़ित थे, तो इन्होंने पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा से शांतिपूर्ण ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान किया था। छात्रों से एक साल के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद कर वह समय राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए समर्पित करने को कहा था, जिससे यह लोकप्रिय ‘जेपी’ हो गए। इस बाबत सतीश कुन्दन ने बताया कि सोए वतन को जगाने चले हैं संदेश को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने बताया कि भाईचारा मानवता और लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए हम सभी कृत संकल्पित है।

त्रिभुवन दयाल धरनीधर ने बताया कि आदरणीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने संविधान की रक्षा के लिए अपने आप को समर्पित कर दिए थे। उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता। मौके पर शिलधर कुमार नीतीश आनंद रविश आनंद मनोज कुमार मुन्ना आकाश, विकास शुभम सुमित बिनय बक्शी टी पी बक्शी शिवेन्द्र कुमार राजकिशोर दिलीप कुमार चुन्नू कांत उदय कुमार सिन्हा अमीत कुमार करण दयाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button