रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष बने डॉ मो० आजाद व सचिव अमित कु गुप्ता
रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष बने डॉ मो० आजाद व सचिव अमित कु गुप्ता

रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष बने डॉ मो० आजाद व सचिव अमित कु गुप्ता

गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह के सत्र 2022-23 के नई टीम का पदस्थापना सह डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भिजीट समारोह कार्यक्रम टुंडी रोड स्थित उत्सव उपवन रिसोर्ट में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रीक्ट गवर्नर संजीव ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर राजन जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह के नए अध्यक्ष डॉ मो० आजाद एवं सचिव अमित कु०गुप्ता समेत 2022-23 की पूरी टीम को मुख्य अतिथि द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।

इस पर निवर्तमान अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने पिछले वर्ष सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले क्लब के सदस्यों को मुख्य अतिथि के हाथों से अवार्ड दिलवा कर सम्मानित किया एवं पूरे साल किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए रोटरी द्वारा विश्व स्तर पर हो रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पोलियो को जड़ से खत्म करने में रोटरी ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।रोटरी समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने रोटरी गिरिडीह द्वारा किए जा कार्यों की काफी सराहना की एवं रोटरी गिरिडीह द्वारा संचालित रोटरी नेत्र चिकित्सालय,रोटरी डायलिसिस सेंटर,डेंटल केयर,सहेली सेंटर, एंबुलेंस,शव वाहन,कोविड सेंटर ,प्यार बांटते चलो का निरीक्षण किया,इससे संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रोटरी गिरिडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ मो०आजाद को आश्वस्त किया जो भी समाज सेवा या चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी योजना को गिरिडीह में लाना चाहते हैं,रोटरी इंटरनेशनल की ओर से हर संभव मदद किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ आजाद ने अपनी आगे की बनाई गई योजना से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हमारा मुख्य उद्देश्य चिकित्सा संबंधी एवं पर्यावरण से संबंधित बड़े कार्यों को धरातल पर उतरना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उप महापौर प्रकाश सेठ, पूर्व जिलापाल संदीप नारंग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट शिव प्रकाश बगड़िया,अन्नू नारंग, प्रकाश सहाय, रोटरी के सदस्य समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




