रानी लक्ष्मी बाई मध्य विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें बच्चे
रानी लक्ष्मी बाई मध्य विद्यालय गिरिडीह में आज बच्चों के बीच शिक्षा विभाग की ओर से मिले पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

रानी लक्ष्मी बाई मध्य विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण
सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें बच्चे: अरविंद
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : रानी लक्ष्मी बाई मध्य विद्यालय गिरिडीह में आज बच्चों के बीच शिक्षा विभाग की ओर से मिले पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालय परिवार की ओर से बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया व स्कूल की बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय की लगभग 200 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री व टॉफी का वितरण किया गया। अपने संबोधन में श्री कुमार ने बच्चों को सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में मिलने वाला मार्क्स आपके जज्बे व हुनर का पैमाना नहीं होता है।

इसलिए कभी अपेक्षा से कम अंक मिल भी जाये तो निराश होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान उन्होंने जल्द ही विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाने की भी बात कही ताकि बच्चियों में हीमोग्लोबिन की जांच व समुचित स्वास्थ्य समाधान हो सके।

धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया जबकि संचालन शिक्षिका भवानी कुमारी ने किया। इस मौके पर शिक्षिका पल्लवी प्रबोध, प्रियंका श्रीवास्तव, अध्यक्ष प्रकाश दास, शिक्षक ऋषिकेश भारती समेत कई लोग मौजूद थे।




