पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा महिला स्वावलंबन कार्यक्रम और सामुदायिक भवन का किया गया शुभारंभ।
पोटका प्रखंड क्षेत्र मे विकास और स्वावलंबन की नई तस्वीर सामने आ रही है। बही पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की।

पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा महिला स्वावलंबन कार्यक्रम और सामुदायिक भवन का किया गया शुभारंभ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र मे विकास और स्वावलंबन की नई तस्वीर सामने आ रही है। बही पोटका विधायक संजीव सरदार ने शनिवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की। कालिकापुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा सह स्वावलम्बी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उसके बाद कालिकापुर पंचायत में नए सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

कलिकापुर में आयोजित आजीविका महिला संकुल समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – “यह समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करता है। यहां उन्हें व्यवसाय शुरू करने, बचत करने और परिवार की आय बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ती है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है और इस दिशा में यह समूह सराहनीय कार्य कर रहा है। विधायक संजीव सरदार ने कालिकापुर पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। यह भवन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से स्वीकृत है।

विधायक ने कहा –
“हमारी प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे। सामुदायिक भवन ग्रामीणों की साझा धरोहर है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा।”
इस भवन के बनने से पंचायत के लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भगात बास्के, रजनी षांडगी आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।



