युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में नया परिसदन भवन कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में नया परिसदन भवन कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में नया परिसदन भवन कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन
गिरीडीह: मनोज कुमार
गिरिडीह :जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो० हसनैन अली के नेतृत्व में नया परिसदन भवन में जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया और साथ ही नया परिसदन भवन से लेकर टावर चौक तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई !
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव सह गिरिडीह जिला प्रभारी मधु चौधरी उपस्थित हुए !

प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जोड़ो यात्रा का संकल्प लेकर चल रहे है और इसी को लेकर आज गिरिडीह में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई और प्रदेश के एक-एक विधानसभा/प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा साथ ही उन्होंने अपने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के छोटे से छोटे मुद्दे पर मजबूती से खड़ा होकर समस्या का समाधान करें और संगठन को मजबूती एवं सशक्तिकरण के लिए अधिक से अधिक संगठनात्मक कार्य करने का काम करें!

जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा ने नफरत का माहौल बना रखा है और देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, तंगी, अर्थव्यवस्था, उनके द्वारा किए गए चुनावी वायदे से गुमराह करने के लिए हर हथकंडा अपना रही है और एक तरफ हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी भारत जोड़ने का काम कर रहे हैं! भारत जोड़ो यात्रा जिस प्रदेश से गुजर रहा हैं वहां लाखों की संख्या में लोग सामिल होकर पदयात्रा को समर्थन दे रहे हैं!
मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष धनंजय सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा जी, नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर राज चौधरी , पूर्व नगर अध्यक्ष महमूद अली खान , पूर्व जिला सचिव सुलेमान अख्तर , जमुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश्वर इमाम देवरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार राय , गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शशी शर्मा , जिला महासचिव साकिब अहमद, पुरुषोत्तम चौधरी, यश सिन्हा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बिलाल अहमद , जमुआ विधानसभा अध्यक्ष अहमद रजा नूरी , राजधनवार विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय, डुमरी विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो समेत कई लोग मौजूद थे !




