योगा कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
योगा कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

योगा कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: बरगंडा रोड स्थित बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर योगा कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बताया गया कि बीते एक और दो सितंबर को बरनवाल धर्मशाला में जिला स्तरीय योग कंपटीशन करवाया गया था जिसमें गिरिडीह के कार्मेल स्कूल बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गुरु नानक विद्यालय के साथ-साथ बाल शिक्षा मंदिर स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया था।

आयोजित जिला स्तरीय योग कंपटीशन में बाल शिक्षा मंदिर स्कूल के बच्चों ने दो गोल्ड के साथ साथ चार सिल्वर ओर इतने ही ब्रॉन्ज हासिल किया था। इसी को लेकर कंपटीशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी 6 बच्चों को स्कूल परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योग शिक्षक राधा थापा मुक्ता संगीता सिंहा बेबी सिंह आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




