Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मोहसिन ए आजम नम्बर किताब का विमोचन ।

चलकुशा प्रखंड के मदरसा फैज उन नबी कटघरा के बरकाती हाॅल में मोहसिन ए आजम नम्बर किताब का विमोचन मुफ्ती

मोहसिन ए आजम नम्बर किताब का विमोचन ।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के मदरसा फैज उन नबी कटघरा के बरकाती हाॅल में मोहसिन ए आजम नम्बर किताब का विमोचन मुफ्ती अनवर नेजामी काजी इदारे शरिया झारखंड, मुफ्ती अनवारूल कादरी प्रधानाध्यापक इस्तुल्ल इस्लाम झारिया धनबाद, मुफ्ती आलम नुरी प्रधानाध्यापक दारूल उलूम गौस ए आजम मसकेडीह, मुफ्ती शरफुद्दीन रजवी कोलकाता, मौलाना गुलाम सरवर मिस्बाही, मौलाना रफीक आलम मिस्बाही,

हाफीज नजमुल हुदा निर्देशक रजा अरबी इंग्लिश एकेडमी बरवाडीह, मौलाना सद्दाम हुसैन अलवरा गौस एकेडमी रागडीह, मौलाना मंजूर आलम मिस्बाही ने एक सौ से ज्यादा आलिमो के बीच मोहसिन ए आजम नम्बर किताब का विमोचन किया. लोकार्पण कर्ताओं ने कहा कि यह किताब मोहम्मद सल्ल0 की जीवन पर आधारित है, इस किताब से उम्मत के लिए मुफीद साबित होगी. यह किताब 15 सौ साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शानदार,

बेहतरीन और काबीले तारीफ कारनामा को अंजाम इस किताब के जरिए दिया गया है. किताब को लेकर मरकज ए अहले सुन्नत बरेली शरीफ साहिबे सज्जादा सह काइद ए मिल्लत व काजी ए हिंदुस्तान असजद रजा खान साहब, नाईब काजी मौहद्दीश कबीर अल्लामा जियाउल मुस्तफा अमजदी, अहले सुन्नत का मरकजी इदारा जामेयतुल अशरफिया मुबारकपुर युपी के प्रधानाध्यापक मुफ्ती बदरे आलम मिस्बाही,

हुजूर सदरूल अफाजिल के पोते अल्लामा नजम मियां दुबराजपुर बंगाल समेत अन्य कई देश व विदेश के आलिमो ने किताब से संबंधित अपने महत्वपूर्ण तासुरात दिए हैं और किताब की तारीफ कर रहे हैं. मोहसिन ए आजम नम्बर किताब के लेखक मौलाना गुलाम आशि मिस्बाही निर्देशक मकताबतुल हरमैन कलकत्ता जो मुल रूप से ग्राम कटघरा पोस्ट सुदन थाना चलकुशा जिला हजारीबाग के रहने वाले हैं,

उन्होंने कहा कि इस किताब में 52 मजामिन और 12 नात व मनकबत है, जब 15 सौ साला जश्ने ईद मिलादुन्नबी नबी मनाया जा रहा था तो पुरी दुनिया में एक हलचल सी मच गई थी सभी लोग अपने अपने तरीके से खिराज ए अकीदत पेश कर रहे थे तो मेरे दिल में एक जज्बा पैदा हुआ था शिरते मुस्तफा पर एक ऐसी किताब लिखी जाए जो एक दो साल नहीं बल्कि कयामत तक के लिए तारीख बन जाए,

अल्लाह ने मोहम्मद सल्ल0 को सारी इंसानियत व हर सय के लिए रहमत बना कर भेजा है, आज दुनिया में इस्लाम व मुसलमानों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है, जिससे लोगों के दिलों में नफरते बैठ गई, मै उन लोगों से कहुंगा की मोहसिन ए आजम किताब को पढे और समझे कि इस्लाम का पैगंबर मोहम्मद सल्ल0 का जानवरों के साथ, गैर मुस्लिमों के साथ, परिंदो के साथ उनका सुलुक कैस था, आने वाले समय में इसे हिंदी, इंग्लिश, बंगाली आदि भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button