मैगी खाने गिरिडीह शहर से 15 किमी दोस्तो के साथ गए पुलिस पदाधिकारी के बेटे की हुई हत्या, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
गिरिडीह में देर रात एक पुलिस पदाधिकारी के 23 वर्षीय बेटे की हत्या हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी में हुआ।

मैगी खाने गिरिडीह शहर से 15 किमी दोस्तो के साथ गए पुलिस पदाधिकारी के बेटे की हुई हत्या, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में देर रात एक पुलिस पदाधिकारी के 23 वर्षीय बेटे की हत्या हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के गिरिडीह डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी में हुआ। जहां शहर के राजेंद्र नगर के तीन युवक रितिक यादव उर्फ बंटी, शुभम यादव और राजा मैग्गी खाने गए थे। इसी दौरान पीरटांड़ थाना इलाके के पालगंज नावाडीह के सतीश यादव ने अपने आठ साथियों के साथ ऋतिक यादव पर लाठियों से हमला कर दिया। पहले बार के हमले में सतीश यादव अकेला ही तीनों को पीटा।

लेकिन चंद मिनटों में सतीश यादव अपने आठ साथियों को लेकर मैगी दुकान पहुंचा। और मृतक ऋतिक यादव समेत उसके दोनों साथियों के साथ डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

जिसे ऋतिक यादव की मौत हो गई। इस दौरान मृतक ऋतिक यादव के दोनों साथी शुभम यादव और राजा किसी तरह से जान बचाकर भागे। वही घटनास्थल में अफरा तफरी मची। और जितने दुकान खुले थे। वो सारे दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। इस दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी सतीश यादव और उसके साथियों ने गिरिडीह की और जाने वाले रास्ते में जोड़ापहाड़ी के समीप उसके शव को फेंक कर फरार हो गए।

देर रात ही जब मृतक के साथियों को सूचना मिला। तो सभी जोड़ापहाड़ी के समीप पहुंचे। और उसके शव को लेकर सदर अस्पताल गए। जहां ऋतिक यादव को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात ही जेएमएम नेता रॉकी सिंह समेत नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे। जबकि मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन इस दौरान आरोपियों के ठिकानों पर छपामेरी शुरू किया।

जिसमें तीन आरोपियों को दबोचा गया। इधर घटना की सूचना मृतक ऋतिक यादव के पिता को भी दिया गया है। देर रात को मुसाफिर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की



