Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गोविंदपुर में बड़ी चोरी, अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों की वारदात – CCTV में कैद

धनबाद के गोविंदपुर स्थित कैनरा बैंक के नीचे संचालित अशोक ज्वैलर्स में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

गोविंदपुर में बड़ी चोरी, अशोक ज्वैलर्स का ताला तोड़कर लाखों की वारदात – CCTV में कैद

धनबाद : धनबाद के गोविंदपुर स्थित कैनरा बैंक के नीचे संचालित अशोक ज्वैलर्स में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि करीब 6 युवक मिलकर सुनियोजित तरीके से दुकान का ताला तोड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, देर रात सभी आरोपी चेहरे ढके हुए दुकान के पास पहुंचे और कुछ ही मिनटों में ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे कीमती आभूषण और सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकान संचालक पहुंचे, तो दुकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button