Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मेदिनीनगर में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से शुरू हुआ

पलामू - मेदिनीनगर में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा पलामू पहुंचा।

मेदिनीनगर में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से शुरू हुआ

पलामू : मेदिनीनगर में सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से शुरू हुआ राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा पलामू पहुंचा। शहर के आबादगंज मोहल्ला स्थित गणेश लाल सरावगी स्मृति भवन परिसर में विहंगम योग समारोह सह ध्यान साधना सत्र का आयोजन हुआ।

स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने भक्तजनों व श्रद्धालुओं को स्वर्वेद कथा का रसपान कराते हुए आत्म कल्याण के लिए दिव्य आध्यात्मिक संदेश दिया। स्वर्वेद कथा के दौरान संत प्रवर ने कहा कि अपने भीतर की अनंत शक्ति का सच्चा ज्ञान स्वयं को जानने से होता है। आंतरिक शांति के अभाव से ही आज विश्व मे अशांति है। मन को साधें तो जीवन अपने आप सरल हो जाएगा। बाहर की लड़ाइयाँ भीतर की हार से जन्म लेती हैं।

आयोजकों ने बताया कि समारोह में भक्तजनों ने “समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव” विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिकोत्सव एवं 25,000 कुंडिय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विहंगम योग संस्थान बिहार के रामचंद्र तिवारी, झारखंड परामर्शक विष्णुकांत खेमका, सुरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महामंत्री ललित सिंह, उपेंद्र मिश्रा, नंदलाल पासवान, प्रधान जिला संयोजक भानू प्रताप देव,संयोजक रामगोविन्द यादव,राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा,राकेश पाठक, ओंकारनाथ पाठक, शिवकुमार सिंह,सौगंध मेहता सहित काफी संख्या में भक्तजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button