Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महंगाई और गैस संकट के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का ‘चूल्हा जलाओ’ आंदोलन l

गिरिडीह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के नेता वामन मेश्राम के आह्वान पर घोषित तीन चरणों के आंदोलन के क्रम में बुधवार को पूरे देशभर में “चूल्हा जलाओ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महंगाई और गैस संकट के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का ‘चूल्हा जलाओ’ आंदोलन l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के नेता वामन मेश्राम के आह्वान पर घोषित तीन चरणों के आंदोलन के क्रम में बुधवार को पूरे देशभर में “चूल्हा जलाओ” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में गिरिडीह में भी बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि और कृत्रिम गैस संकट पैदा किए जाने के विरोध में समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आधा करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आम जनता बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों से परेशान है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

आंदोलन के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त गिरिडीह को सौंपा गया।इस मौके पर बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जयनारायण दास, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी अच्छी राम पासवान, मोहम्मद बानसूर अंसारी, मुख्तार अंसारी, प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा, राजेश दास, गुलाम शकीरा, रितेश कुमार, महादेव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button