Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जिला परिषद कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष मुनिया देवी ने दी सलामी

गिरिडीह देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

जिला परिषद कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष मुनिया देवी ने दी सलामी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा, उपायुक्त रामनिवास यादव, डीडीसी अस्मिता कुमारी, एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक समेत कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिला परिषद कर्मी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर जिला परिषद कार्यालय परिसर में उत्सव और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button