पूर्व अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगूल,सत्ता में आया तो चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र से बेरोजगारी करूँगा दूर:मुरली तुरी।
पूर्व अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगूल,सत्ता में आया तो चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र से बेरोजगारी करूँगा दूर:मुरली तुरी।

पूर्व अध्यक्ष ने फूंका चुनावी बिगूल,सत्ता में आया तो चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र से बेरोजगारी करूँगा दूर:मुरली तुरी।
धनबाद: मलय गोप
धनबाद/निरसा: जैसे-जैसे चिरकुंडा नगर परिषद का चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी जनता के बीच में अपनी पैठ बनाने में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं जिसे लेकर जगह जगह बैठकों की दौर जारी हो चुकी हैं.

रविवार को चिरकुंडा नगर पंचायत के पूर्व और प्रथम अध्यक्ष मुरली तुरी ने चिरकुंडा सोनारडंगाल शनि मंदिर के समीप प्रेसवार्ता किया और कहा कि जनता ने मुझे 2008 में नगर पंचायत की बागडोर दी थी अगर मुझे कोई गलती हुई हो तो मुझे क्षमा करें और आगामी नगर परिषद के चुनाव में मुझे पुनः एक मौका दे ताकी जनता का जो भी समस्या हो उसे मैं निदान कर पाऊं अगर जनता मुझे जनादेश देती है तो सर्वप्रथम प्रत्येक वार्ड से 15- 15 वैसे बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराऊंगा लाखों की लागत से बने शौचालयो का अभिलम्भ चालू करवाउगा नगर परिषद क्षेत्र में जितने भी तालाब हैं उसका जणोद्धार करवाऊँगा.

जनता मुझे मौका दें मैं जनता की उम्मीदों पर बिल्कुल खरा उतरूंगा। जब मुरली तुरी से पूछा गया कि पिछली बार दलगत आधार पर चुनाव हुई थी और कांग्रेस के टिकट पर मुरली तुरी ने चुनाव लड़ा था जिसमें मुरली तुरी को हार का सामना करना पड़ा था क्या इस बार भी मुरली तुरी किसी दल का समर्थन लेंगे ? मुरली तुरी ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा और किसी भी दल का समर्थन नहीं लूंगा जनता मालिक है जनता का जो भी जनादेश होगा मैं उसे स्वीकार करूँगा जनता की अदालत में मैं खड़ा हूं जनता ही मालिक है जनता का पहले भी मैं सेवक था और आगे भी सेवक बना रहूँगा।




