मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधानसभा में तिरंगे के अपमान करने के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधानसभा में तिरंगे के अपमान करने के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधानसभा में तिरंगे के अपमान करने के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरीडीह: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में तिरंगे के अपमान में किए गए टिप्पणी के विरोध में टावर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री हाय हाय, हेमंत सोरेन शर्म करो के नारे लगाए गए। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे झारखंड प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए टिप्पणी के विरोध में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस बाबत भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुके है। लिहाजा अब देश की आन बान और शान तिरंगा पर अनर्गल बातें कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार महिला बलात्कार विधि व्यवस्था कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि विधानसभा में तिरंगे के अपमान को लेकर जो बयान दिया है इसके विरोध में आज पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। भाजपा नेता व कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जो तिरंगे के अपमान पर टिप्पणी किए हैं वह राष्ट्र विरोधी है। भाजपा नेता पूर्व इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश के सभी घरों में देश की आन बान और शान तिरंगा ध्वज लहराया गया।

लेकिन यहां के मुख्यमंत्री तिरंगे को लेकर गलत टिप्पणी करते हैं। भाजपा नेता चुन्नू कांत ने कहा कि लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र क्यों बुलाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गलत नीति और कार्य के कारण मजबूरन उनका पुतला दहन करना पड़ता है। कहा कि तिरंगे पर टिप्पणी करना कहीं ना कहीं झारखंड सरकार की विफलता को दर्शाता है। मौके पर महामंत्री संदीप डगैच सुभाष सिन्हा संजय सिंह नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा जाकिर हुसैन कुसुम सिंन्हा दिलीप वर्मा सोनू एजाज संतोष गुप्ता नीलू सिंह पप्पू सिंह दीपक स्वर्णकार महेंद्र वर्मा इरफान अंसारी गुड्डू सिन्हा अनूप सिन्हा मिथुन चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद थे।




