Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी डॉ. विमल कुमार के सख्त निर्देश, श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी डॉ. विमल कुमार के सख्त निर्देश, श्रावणी मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों के निष्पादन, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति तथा आगामी श्रावणी मेला-2026 के सुरक्षित संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों, अंचल पुलिस निरीक्षकों तथा थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लंबित कांडों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसपी ने महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा ऐसे मामलों की संवेदनशीलता के साथ त्वरित समीक्षा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
न्यायालय से प्राप्त वारंट एवं कुर्की का ससमय शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी देरी के पूरा करने को कहा गया।

एसपी ने जिले में रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा पेशेवर अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने को कहा।

बैठक में आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निवारण पर भी विशेष जोर दिया गया। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय पर निष्पादन करने तथा आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया।

श्रावणी मेला-2026 को लेकर विशेष तैयारी
आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर एसपी ने कांवरियों के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। प्रमुख शिवालयों में भीड़ प्रबंधन, सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन को लेकर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।
गिरिडीह पुलिस ने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्याय प्रक्रिया को सुगम, सरल और तेज बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button