Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

द कोबरा कराटे एकेडमी ने बढ़ाया झारखंड का मान, 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में जीते 16 पदक

हजारीबाग स्थित द कोबरा कराटे एकेडमी ने एक बार फिर झारखंड का नाम रोशन किया है। पटना, बिहार में आयोजित 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2026 में एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक अपने नाम किए।

द कोबरा कराटे एकेडमी ने बढ़ाया झारखंड का मान, 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप में जीते 16 पदक

हजारीबाग, झारखंड।

हजारीबाग स्थित द कोबरा कराटे एकेडमी ने एक बार फिर झारखंड का नाम रोशन किया है। पटना, बिहार में आयोजित 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2026 में एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक अपने नाम किए।

यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 2 से 4 अक्टूबर 2026 तक पटना में ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गयी थी, जिसमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लगभग 600 कराटेकाओं ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में द कोबरा कराटे एकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया और सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह सफलता एकेडमी के हेड कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में हासिल हुई है।

पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

1. अभिजीत कुमार: गोल्ड मेडल (कुमिते इंडिविजुअल मेल कैडेट -57 Kg) और सिल्वर मेडल (काता इंडिविजुअल मेल कैडेट)
2. अंजली कुमारी: सिल्वर मेडल (कुमिते इंडिविजुअल फीमेल जूनियर +68 Kg) और ब्रॉन्ज मेडल (काता इंडिविजुअल फीमेल जूनियर)
3. वैभव गुप्ता: सिल्वर मेडल (सब जूनियर 13 वर्ष मेल कुमिते -60 Kg) और ब्रॉन्ज मेडल (सब जूनियर 13 वर्ष मेल काता)
4. अर्णव कुमार सिंह: सिल्वर मेडल (सब जूनियर 7 वर्ष मेल कुमिते +25 Kg) और ब्रॉन्ज मेडल (सब जूनियर 7 वर्ष मेल काता)
5. संध्या कुमारी: सिल्वर मेडल (कुमिते इंडिविजुअल फीमेल सीनियर -55 Kg)
6. अद्विक कुमार: सिल्वर मेडल (सब जूनियर 6 वर्ष मेल काता)
7. मनीष राज: ब्रॉन्ज मेडल (कुमिते इंडिविजुअल मेल सीनियर -60 Kg)
8. उदय राज सोय: ब्रॉन्ज मेडल (कुमिते इंडिविजुअल मेल सीनियर -55 Kg)
9. विहान कश्यप: ब्रॉन्ज मेडल (सब जूनियर 11 वर्ष मेल कुमिते +45 Kg)
10. प्रांजल श्रीवास्तव: ब्रॉन्ज मेडल (सब जूनियर 11 वर्ष मेल कुमिते +45 Kg)
11. अभिनव गुप्ता: 2 ब्रॉन्ज मेडल (सब जूनियर 10 वर्ष मेल काता और सब जूनियर 10 वर्ष मेल कुमिते -40 Kg)

इसके अलावा प्रमोद यादव, सुहानी कुमारी और रुद्र देव ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इतने उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा में उनका प्रदर्शन और कड़ा मुकाबला वाकई सराहनीय है।

चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया की पदक विजेता खिलाड़ी आगामी दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाली KIO ऑल इंडिया इंटर ज़ोन कराटे चैंपिपनशिप 2026 में झारखण्ड की ओर से ईस्ट ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगे |

इनके इस उपलब्धि पर शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चीफ इंस्ट्रक्टर हांसी मानस सिन्हा, तकनिकी निदेशक क्योशी नरेंद्र सिन्हा एवं सिहान शशि पाण्डेय के साथ- साथ सभी अभिभावकों ने बधाई व शुभकामनायें दी |

Related Articles

Back to top button