Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महिला सशक्तिकरण पर केन्द्र की पहल ऐतिहासिक, झारखंड सरकार पूरी तरह विफल: राजकुमार राज l

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केन्द्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की खुलकर सराहना की है।

महिला सशक्तिकरण पर केन्द्र की पहल ऐतिहासिक, झारखंड सरकार पूरी तरह विफल: राजकुमार राज l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केन्द्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

राजकुमार राज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस अधिनियम का विरोध करने वाले लोग महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के विरोधी हैं। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक और दूरगामी बदलाव लाने वाला निर्णायक कदम बताया।
वहीं, झारखंड की वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराध के मामले बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को लेकर राजकुमार राज ने बताया कि रालोजपा इस बार 40 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि रालोजपा विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जनता की आवाज को और मजबूती से उठाती

Related Articles

Back to top button