Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महिला दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, मेयर प्रमिला मेहरा समेत कई अतिथि हुए शामिल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह के गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय बैठक एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, मेयर प्रमिला मेहरा समेत कई अतिथि हुए शामिल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरिडीह के गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय बैठक एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश जी एवं सरिता जी की विवाह वर्षगांठ भी सादगी और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वूमेन कॉलेज की पूर्व प्राचार्या पुष्पा सिन्हा, सुपरवाइजर किरण राज और भाजपा नेत्री ऊषा शर्मा मौजूद थीं। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं और समाज व राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं समाजसेवी पूनम बरनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यदि महिलाएं संकल्प कर लें तो वे समाज में हर प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के सशक्तिकरण का युग है और महिलाएं शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन कुमारी, वीणा देवी, शशि बरनवाल, अंकिता सहित कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button