नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 मुस्लिम बाजार, बुलाकी रोड समेत अन्य मोहल्लो में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 मुस्लिम बाजार, बुलाकी रोड समेत अन्य मोहल्लो में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 मुस्लिम बाजार, बुलाकी रोड समेत अन्य मोहल्लो में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 मुस्लिम बाजार, बुलाकी रोड समेत अन्य मोहल्लो में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सोमवार को मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव नौशाद अहमद चांद ने निगम पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा की वार्ड 27 के गददी मोहल्ला आजाद नगर खलासी मोहल्ला के आम जनता इन दिनों गंदगी से परेशान है। कहां की इन सभी मोहल्ले के नाली जाम रहने के कारण बरसात का पानी नाली से निकल नहीं पता है लिहाजा 10 से 15 मिनट बारिश होने पर ही नाली का पानी रोड के ऊपर आ जाता है। जिसके कारण रोड में पानी भर जाता है। कहीं कहीं तो घर में भी नाली का पानी घुस जाता है जिसके कारण तरह का बीमारी फैल रहा है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी बारिश ही नगर निगम की पोल खोल कर रख देती है। मुस्लिम बाजार के बहुत सारे दुकानों के अंदर पानी चला जाता है। जिससे दुकानदार परेशान हो जाते है। अन्य लोगों ने कहां की गंदगी के कारण डेंगू मलेरिया टाइफाइड जैसे बीमारी पनप रहे है। निगम की ओर से साफ सफाई का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। न ही बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव होता है। गंदगी के कारण मच्छर भी बढ़ गया है। कहा की ठेकेदार द्वारा सही तरह से काम नहीं करने के कारण यह नतीजा हुआ है।

इसकी जांच अधिकारियों को करना चाहिए। मौके पर
जिला मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट के मोहम्मद आलम
महासचिव सचिन इरफान अंसारी
मोहम्मद इलियास. इनामुल हक. नियाज रहबर. रियाजुल हुदा. नवाब सरफराज चांद. कैश राजा आदि मौजूद थे।




