सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी कर रही थी।
सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी कर रही थी।

सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी कर रही थी।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह:जिला परिषद सभागार में बुधवार को एक सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी कर रही थी। मौके पर डीडीसी स्मिता कुमारी जमुआ विधायक मंजू कुमारी बगोदर विधायक नागेंद्र महतो डुमरी विधायक प्रतिनिधि अन्य विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि के साथ-साथ प्रमुख उप प्रमुख और जिला परिषद सदस्य सहित सभी विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे मौजूद थे। इस मौके पर स्वास्थ्य जल नल योजना शौचालय जैसी तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस सामान्य बैठक के दौरान जिला परिषद का फंड कैसे बढ़े और रेवेन्यू अधिक से अधिक कैसे प्राप्त हो इसको लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस बाबत जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि आज के बैठक में विकास योजनाओं को लेकर कई बातों का चर्चा की गई कहा कि जल नल योजना बहुत बड़ी महत्वाकांक्षी है। ज्यादातर स्थानों में संवेदक द्वारा काम को जैसे-तैसे छोड़ दिया गया है इसको लेकर भी निर्णय लिया गया है। डीडीसी स्मिता कुमारी ने कहा कि आज के इस बैठक में जिला परिषद का वसूली बढ़े इसको लेकर 6 एजेंडा पर प्रस्ताव पारित किया गया। बताया कि निखर होटल के बगल में जिला परिषद की जमीन पर विवाह भवन का निर्माण करवाया जाएगा, एक ही प्रखंड में 5 वर्षों से काम कर रहे जनसेवक को स्थानांतरित किया जाएगा।

जिला परिषद के जितने भी अचल संपत्ति है वहां बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही गिरिडीह जिले के बस स्टैंड है उसका क्लब बनाकर डाक करवाया जाएगा ताकि रेवेन्यू जिला परिषद को प्राप्त हो वही जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया ताकि सुधार किया जाए।




