Breaking Newsताजा खबरबिहारराजनीति

महराजगंज के पूर्व राजद सांसद के पुत्र, रणधीर सिंह ने लोकसभा चुनाव का किया आगाज । 

महराजगंज के पूर्व राजद सांसद के पुत्र, रणधीर सिंह ने लोकसभा चुनाव का किया आगाज । 

महराजगंज के पूर्व राजद सांसद के पुत्र, रणधीर सिंह ने लोकसभा चुनाव का किया आगाज । 

पटना: महाराजगंज के पूर्व राजद सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र तथा छपरा से राजद के पूर्व विधायक रह चुके रणधीर सिंह ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या एक चांद कुदरिया से अपने लोकसभा चुनाव मिशन महाराजगंज की शुरुआत की। इस अवसर पर भारी तादाद में समर्थकों का हुजूम उमड़ा। अभियान के शुभारंभ में रणधीर सिंह के साथ उनके बड़े भाई तरैया से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ चुके वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह भी दल बल के साथ नजर आए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह ने कहा कि महाराजगंज के विकास के लिए उनके पिता पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने जो सपना देखा उसे पूरा करके दिखाया आज बात चाहे सड़कों की जाल की हो या महाराजगंज से मसरख तक बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम का हो। मसरख में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की बात हो या पावर ग्रिड की बात हो । पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह ने महाराजगंज के विकास में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महाराजगंज की महान जनता ने हर विकट से विकट परिस्थिति में उनके परिवार का साथ दिया तो उनके परिवार ने भी क्षेत्र के लोगों के लिए कभी भी पीछे हटने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरा महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र उनका परिवार है वह लोग हर किसी के सुख-दुख के भागीदार हैं। मिशन महाराजगंज के तहत हर एक गांव का बुथवार दौरा होना है वहां के जनता जनार्दन से सीधा संवाद करना है लोगों की समस्याएं सुननी है लोगों के विचारों को जानना है तथा उन्हें यह संदेश देना है कि जो पहले से विश्वासी हैं सुख-दुख के भागीदार हैं उनके विश्वास पर खड़े हैं उनके घर के हैं उन्हें ही दिल्ली भेजने का काम कीजिए तभी विकास की गंगा बहेगी।

इस अवसर पर वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक हैं और उनका परिवार सदैव जनता के साथ है उनके बड़े पिताजी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह अनुपस्थिति में भी उनका परिवार लोगों के सुख-दुख का भागीदार हैं। युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि छोटे भाई रणधीर सिंह को महाराजगंज का सांसद बनाने के लिए पूरे महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसका आज आगाज हो रहा है हर दरवाजे पर जाना है लोगों को जगाना है और यह बताना है कि जिन लोगों को आपने मौका दिया उन्होंने हर वक्त आपको धोखा दिया कोई विकास की बात नहीं हुई कभी भी वे क्षेत्र में नजर नहीं आए सिर्फ आप को ठगने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button