Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
गिरिडीह में महापर्व छठ की तैयारियां पूरी,आज दूसरा दिन…..
गिरिडीह में महापर्व छठ की तैयारियां पूरी,आज दूसरा दिन.....

गिरिडीह में महापर्व छठ की तैयारियां पूरी,आज दूसरा दिन…..
गिरिडीह: गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड स्थित राजा छठ घाट में महापर्व छठ को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूरे गिरिडीह जिले में यह छठ घाट अपनी अलौकिक व आकर्षक सजावटों के लिए जाना जाता है।

इस वर्ष यहां पर भव्य व खूबसूरत सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है। इसके अलावा नाव और जुरासिक पार्क भी बनाया गया है। यहां पर सिर्फ गिरिडीह जिला और राज्य भर के ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी यहां के सजावट को देखने के लिए आते हैं.





